प्रदूषण को खत्म करने की आवाज बनो और एक स्वच्छ समाज बनाओ
बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां क्या किसी नगर या किसी भी सिटी के पास में होना सही है ? सरकार खुद कहती हैं की बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां किसी भी नगर या सिटी के पास में नहीं होनी चाहिए, तो फिर यह फैक्ट्रीया कैसे चालू है यह इसलिए चालू है की फैक्ट्री वाले बड़े आदमी हैं और सरकार को टैक्स भी ज्यादा देते हैं बिचारे गरीब आदमी चाहे मर जाए कोई चिंता नहीं है इन राजनेताओं को केवल डिबेट पर आएंगे और कहेंगे कि हम आपको मरने वालों को इतने रुपए देंगे और गरीब आदमी की बात को दबा दिया जाता है। यह सरासर अन्याय हैं। जो गुरुवार को हादसा हुआ मेरा दिल कांप गया बहुत ही दुख मय घटना घटी जिसे आज मैंने दैनिक भास्कर में सुबह पड़ी आप सब ने भी जरूर न्यूज़ देखी होगी। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात तो बड़े-बड़े नेता और हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी भी करते हैं। लेकिन केवल बातें बातें करते हैं ,लेकिन लागू नहीं करते इसके पीछे एक कारण हैं की बड़ी कंपनी वाले टैक्स भी अच्छा देते हैं, टैक्स के पीछे चाहे गरीब की जान जाए। इन नेता लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। केवल अपने को खुश करने के लिए भाषण देंगे और कहेंगे भ...